Home कारोबार बाजार *बढ़ती गर्मी में किसान छाप रहे पैसा,हरी सब्जी और फल के बढ़ते...

*बढ़ती गर्मी में किसान छाप रहे पैसा,हरी सब्जी और फल के बढ़ते भाव*

0

बढ़ते तापमान के साथ सब्जियों के भाव बढ़ रहे हैं। जिससे किसानों को सब्जी की खेती में फायदा हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि मंडी में सब्जी के भाव बढ़ते जा रहे हैं-

गर्मी में हरी सब्जी फल आदि की खेती करना आसान नहीं होता। गर्मी में ‘लू’ के चलते फसल को बहुत नुकसान होता है। लेकिन जो किसान जुगाड़ करके गर्मी में भी हरी सब्जियों की खेती डटकर करते हैं। उन्हें अच्छा फायदा होता है। आपको बता दे की दिल्ली के पास हरियाणा में इस समय जैसे-जैसे गर्मी पड़ रही है वैसे-वैसे हरी सब्जियों के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम इंसान को तो महंगाई का सामना करना पड़ रहा है लेकिन किसानों को फायदा हो रहा है। आपको बता दे की आलू, टमाटर, भिंडी, अंगूर जैसे फल आदि के भाव में तेजी देखी जा रही है तो चलिए जानते हैं कितने रुपए से भाव बढ़े हैं।

₹100 में भिंडी, ₹120 का अंगूर

सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा हो रहा है। गर्मी में अच्छे भाव मिल रहे हैं। जैसा कि हमने कुछ समय पहले आपको बताया था। जिसमें आपको बता दे की भिंडी की कीमत में कुछ दिनों में ₹20 का इजाफा होगा। जिसके बाद कीमत ₹100 किलो हो गई है। यानी की भिंडी फिलहाल ₹100 किलो बिक रही है। वही अंगूर की बात करें तो ₹120 किलो है जो कि गर्मियों में धड़ाधड़ बिक रहा है। आलू की कीमत में भी₹5 का इजाफा हुआ है। जिसके बाद आलू के ₹20 किलो बिक रहा है। टमाटर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

जिसके बाद अभी कीमत ₹30 किलो है। जबकि मध्य प्रदेश में टमाटर किसान फेंक रहे है। वहीं हरियाणा में ₹30 किलो टमाटर बिक रहा है। चलिए जानते हैं गर्मी के अलावा और कौन सा कारण है जिससे सब्जियों के भाव बढ़ रहे हैं।

सब्जियों के भाव बढ़ने का कारण

गर्मी में सब्जियों के भाव बढ़ना लाजिमी है। लेकिन आपको बता दे की सब्जी के भाव बढ़ने का एक और कारण है ट्रांसपोर्टेशन। जी हां ट्रांसपोर्टेशन के खर्च ज्यादा होने के कारण भी सब्जियों के भाव बढ़ रहे हैं। यानी कि पूरा-पूरा फायदा सिर्फ किसान को नहीं हो रहा है। दिल्ली के पास जो फतेहाबाद है। वहां पर हरी सब्जियों की खेती कम होती है। जिससे दूर से हरी सब्जियां आती है और ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ जाता है।

इसीलिए कुछ किसानों की मांग है कि अगर सरकार ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा उठाती है तो किसानों को ज्यादा फायदा होगा। जिन किसानों को इस समय नुकसान हो रहा है उन्हें भी अच्छी कीमत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version