Home खेती किसानी बरसात में एकबार पौधा उगाएं 4 साल तक मुनाफा कमाएं

बरसात में एकबार पौधा उगाएं 4 साल तक मुनाफा कमाएं

0

कुंदरू की खेती बहुत मुनाफे वाली होती है इसकी खेती में अच्छी पैदावार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले किस्म के बीजों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको कुंदरू की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है इसकी खेती में एक बार पौधा लगाने पर 2 से 4 साल तक लगातार फल देता है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। हम बात कर रहे है कुंदरू की संजीवनी किस्म की खेती की जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये किस्म अधिक उपज देने वाली और बाजार में अच्छी मांग वाली मानी जाती है। 

कैसे करें खेती

अगर आप कुंदरू की संजीवनी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कुंदरू की संजीवनी किस्म की खेती के लिए तापमान 20°C से 30°C के बीच और वर्षा 800 से 1200 मिमी होनी चाहिए। इसकी खेती के लिए जल निकास वाली भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे बीज और कटिंग दोनों के माध्यम से लगाए जाते है इसके पौधे लगाने के लिए दो गांठ वाली कटिंग का उपयोग किया जाता है। इसकी खेती में गोबर की खाद और मचान विधि का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद कुंदरू की संजीवनी किस्म की फसल करीब 60 से 80 दिनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है।

कितनी होगी उपज

अगर आप कुंदरू की संजीवनी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त उपज देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में कुंदरू की संजीवनी किस्म की खेती करने से करीब 300 से 400 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है इस किस्म का प्रति पौधा 20 से 25 किलोग्राम तक उपज देता है। ये एक बहुवर्षीय फसल है जो 2 से 4 वर्षों तक लगातार फल देती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये कुंदरू की एक उन्नत किस्म है।

Exit mobile version