Home विविध केरियर/रोज़गार बैंक की नौकरी के लिए शानदार मौका,44.70 लाख सालाना मिलेगी सैलरी, हाथ...

बैंक की नौकरी के लिए शानदार मौका,44.70 लाख सालाना मिलेगी सैलरी, हाथ से न जाने दें ये मौका

0

 अगर आप बैंक की नौकरी चाहते हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है. एसबीआई ने 900 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है खास बात यह है कि इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 44 लाख तक सालाना सैलरी मिलेगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्‍स…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वेल्थ मैनेजमेंट में 996 पोस्ट्स पर भर्तियां निकाली हैं.ये मौका उन लोगों के लिए है जो बड़े लेवल पर काम करना चाहते हैं और मोटी सैलरी पाना चाहते हैं. फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 है. इन पदों पर जल्‍द से जल्‍द आवेदन कर दें.

कुल कितने पद हैं ?

इस भर्ती में कुल 996 सीटें हैं. इनमें सबसे ज्यादा 506 पद वीपी हेल्थ (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर) के हैं. एवीपी वेल्थ (रिलेशनशिप मैनेजर) के 206 पद हैं और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 284 पद हैं. ये सब कॉन्ट्रैक्ट पर हैं.पहले यह कॉन्‍ट्रैक्‍ट 5 साल के लिए होगा फिर अच्छा परफॉर्म किया तो 4 साल और बढ़ जाएगी.

पढ़ाई और एक्सपीरियंस की शर्त क्या है

हर पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन तो चाहिए ही. साथ में संबंधित फील्ड में कम से कम 6 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है. वीपी हेल्थ वाले पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ बैंकिंग, फाइनेंस या मार्केटिंग में एमबीए या पीजीडीएम होना चाहिए और उसमें कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए. बाकी दो पोस्ट्स पर थोड़ी छूट है, लेकिन एक्सपीरियंस बहुत मायने रखता है.

उम्र की लिमिट कितनी है

उम्र की गिनती 1 मई 2025 के हिसाब से होगी. न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 42 साल रखी गई है. आरक्षित कैटेगरी वालों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी.
मिलेगी बंपर सैलरी

वीपी हेल्थ (SRM) वालों को सालाना 44.70 लाख रुपये तक मिलेंगे. एवीपी वेल्थ (RM) वालों को 30.20 लाख और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव को 6.20 लाख सालाना पैकेज मिलेगा. ये फिक्स्ड पैकेज है.इसके अलावा इंसेंटिव,बोनस और दूसरे अलाउंस अलग से जुड़ेंगे. SBI वेल्थ में काम मतलब पैसा भी रुतबा भी होगा.
कैसे भरें फॉर्म?
सबसे पहले recruitment.sbi.bank.in पर जाएं. होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर कर लें. फिर लॉगिन करके अपना पोस्ट चुनें. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें. फीस भरकर फॉर्म प्रिव्यू करें और सबमिट कर दें.अभी पूरा एक महीने का टाइम है. SBI में इतने हाई-पेइंग जॉब्स बहुत कम आते हैं. अगर ग्रेजुएशन कर रखा है और एक्सपीरियंस है तो आज ही फॉर्म भर दें. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वालों को 750 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म बिल्कुल फ्री है.

सेलेक्‍शन का तरीका क्या है
इन पदों पर सेलेक्‍शन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. एप्लीकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी और फिर डायरेक्ट इंटरव्यू होगा. जिसका प्रोफाइल सबसे मजबूत होगा वही सिलेक्ट होगा.

Exit mobile version