Home कारोबार कम्पनी समाचार  स्म्प्लिफाई एग्रो बिज़नेस वर्टिकल में पुनर्गठन का ऐलान:सुधीर कुमार बने CEO 

 स्म्प्लिफाई एग्रो बिज़नेस वर्टिकल में पुनर्गठन का ऐलान:सुधीर कुमार बने CEO 

0

बेंगलुरु में स्म्प्लिफाई ने अपने एग्रो बिज़नेस वर्टिकल में बड़े पुनर्गठन का ऐलान किया है, जिसका लक्ष्य संचालन क्षमता और टीम समन्वय को मजबूत करना है। एग्रोकेमिकल व फर्टिलाइज़र बिज़नेस को तेज़ विकास देने के लिए सुधीर कुमार को CEO–एग्रो केमिकल्स नियुक्त किया.कंपनी ने सुधीर कुमार को आधिकारिक रूप से CEO – एग्रो केमिकल्स नियुक्त किया है। नई संरचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह स्म्प्लिफाई की दीर्घकालिक रणनीतियों के अनुरूप है।

इस पुनर्गठन के तहत कंपनी ने निम्नलिखित प्रमुख अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोमोट किया है:

  1. इंडिया बिज़नेस – हर्षवर्धन पाठक
  2. ग्रोथ एवं स्ट्रैटेजी – तजेंद्र चावला
  3. फर्टिलाइज़र बिज़नेस – मोहनिश दुसेरिया
  4. इंटरनेशनल बिज़नेस – सुनील बिश्नोई

स्म्प्लिफाई ने कहा कि यह सुदृढ़ नेतृत्व ढांचा स्पष्ट जवाबदेही, सशक्त समन्वय, और तेज़ निष्पादन सुनिश्चित करेगा—चाहे भारत का संचालन हो, फर्टिलाइज़र का विस्तार, ग्रोथ परियोजनाएँ हों या वैश्विक व्यापार।

Exit mobile version