गेहूं उपार्जन का पंजीयन शुरू

0
26

MP में गेहूं उपार्जन का पंजीयन शुरू हो चुका है जो कि आज 7 फरवरी से शुरू हुआ है। जिसमें किसानों को निशुल्क और सशुल्क दोनों तरह की सुविधा मिल रही है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा 2026-27 में 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है जो की 160 रुपए पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा है। इसलिए किसानों को इस बार ज्यादा भाव मिलेगा।

गेहूं उपार्जन के लिए निशुल्क पंजीयन कहां कराएं किसान
गेहूं उपार्जन के लिए निशुल्क पंजीयन किसान करना चाहते हैं तो ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में संपर्क कर सकते हैं। तहसील कार्यालय में भी सुविधा केंद्र है, सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था के संचालित पंजीयन केंद्र में भी संपर्क कर सकते हैं। बता दे की ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के कार्यालय में सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पर निशुल्क पंजीयन किया जा रहा है।

लेकिन अगर पैसे देकर पंजीयन करवाना चाहते हैं तो फिर ऑनलाइन क्योस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क लोक सेवा केंद्र, व्यक्तियों के संचालित साइबर कैफे में संपर्क कर सकते हैं। ₹50 का शुल्क लगेगा। इससे ज्यादा शुल्क नहीं देना है।

MP में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कब तक होगा
गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों को कहा है कि वह जल्द से जल्द समय पर पंजीयन कर ले। पंजीयन के पश्चात गेहूं की खरीदी की जाएगी। इसके लिए 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर गेहूं की सरकारी खरीदी MSP पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here