*लाभदायक बिजनेस आइडिया:रेलवे स्टेशन पर खोलें अपनी खुद की दुकान*

0
390

आज के समय में भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ट्रेन नेटवर्क है. इंडियन रेलवे रोज़ाना लाखों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करती है. यही वजह है कि रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ से हमेशा बनी रहती है. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलना न केवल एक सुरक्षित बिजनेस विकल्प है, बल्कि कम समय में अच्छी मोटी कमाई भी आसानी से कर सकते हैं.रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलना एक लाभदायक बिजनेस आइडिया है. क्योंकि यहां ग्राहक हर दिन मिलते हैं और यहां बिजनेस की कमाई पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ा है. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर बिजनेस शुरू करना अच्छा विकल्प है. जानें कैसे शुरु करें रेलवे स्टेशन पर अपना खुद की दुकान

अगर आप हाल-फिलहाल में आप खुद का एक मुफाने वाला छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो रेलवे स्टेशन पर चाय, कॉफी, बुक स्टॉल या खाने-पीने की दुकान खोल सकते हैं. आइए आज के इस आर्टिकल में हम रेलवे स्टेशन पर अपनी दुकान कैसे शुरू करें इससे जुड़ी सभी शर्तों व नियमों के बारे में जानते हैं..

स्टेशन पर कौन-कौन सी दुकानें खोल सकते हैं?

रेलवे स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर आप इन दुकानों को शुरू कर हर महीने नौकरी से कहीं अधिक कमाई आसानी से कर सकते हैं.

  • चाय-कॉफी और नाश्ते की दुकान
  • खाने-पीने की सामग्री (स्नैक्स, थाली, पैक्ड फूड)
  • किताबें, मैगजीन और स्टेशनरी
  • यात्रा के दौरान काम आने वाले सामान जैसे पानी की बोतल, तौलिया, चप्पल आदि
  • कौन खोल सकता है दुकान?
  • कोई भी भारतीय नागरिक जो बिजनेस की समझ रखता है और जिसके पास शुरुआती निवेश के लिए पर्याप्त राशि है, तो वह रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आवेदन (Application for opening a shop at railway station) कर सकता है. हालांकि, यदि आपके पास पहले से दुकान चलाने का अनुभव है, तो आपके लिए यह प्रोसेस और आसान हो सकता है.
  • कैसे शुरु करें रेलवे स्टेशन पर दुकान?
  • रेलवे स्टेशन पर दुकान (Shop at Railway Station) खोलने के लिए IRCTC या रेलवे द्वारा समय-समय पर टेंडर निकाले जाते हैं. टेंडर के माध्यम से ही दुकानों का आवंटन किया जाता है. इसके लिए आपको टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करना होता है.
  • टेंडर की जानकारी कहां मिलेगी?
  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com
  • रेलवे के कॉरपोरेट पोर्टल www.indianrailways.gov.in
  • संबंधित ज़ोन के रेलवे पोर्टल जैसे उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे आदि