किसान करें इस गेंदे की खेती, सर्द की शुरुआत से शुरू होगा मुनाफा…

0
56

विंध्य के किसान पूसा बसंती गेंदा की खेती कर सर्दी से गर्मी तक मुनाफा कमा सकते हैं. यह किस्म 30-35 दिन में फूल देती है. इस किस्म से मुनाफे की शुरुआत सर्दी की शुरुआत में हो जाती है, जो गर्मी के अंत तक आता रहता है. जानें किसानी का तरीका…

विंध्य के किसानों को गेंदा की पूसा बसंती उन्नत किस्म की रोपाई करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पूसा बसंती गेंदा माला के लिए बेहतरीन फूल है. यह पौधा सबसे लंबे समय तक फूल देता है. खेत की गहरी जुताई कर गोबर की खाद मिलाएं, फिर रोपाई करें. इस किस्म के गेंदे की खेती में मुनाफा की शुरुआत सर्दी से शुरू होती है, जो गर्मी के आखिर बनी रहती है.

ठंड मा मौसम गेंदे की खेती करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. गेंदा एक ऐसा फूल है, जिसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है. चाहें शादियों का सीजन हो या त्योहार, गेंदा के बिना सजावट अधूरी है. ऐसे में अगर किसान गेंदा की खेती करें तो कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं. लेकिन, गेंदा की खेती करते समय किसानों को खेत की तैयारी अच्छी तरह से करनी चाहिए और उन्नत किस्म का ही चयन करना चाहिए.

एक महीने में आने लगेंगे फूल
रीवा की जिला उद्यानिकी प्रभारी अधीक्षक छवि केशरी ने Local18 को बताया कि विंध्य क्षेत्र के किसानों को गेंदा की खेती करने के लिए ऐसी किस्म का चुनाव करना चाहिए जो अच्छा उत्पादन दे. गेंदा की कई ऐसी किस्म हैं, जो 30 से 35 दिन में फूल देने के लिए तैयार हो जाती हैं. उत्पादन भी अच्छा मिलता है. गेंदा की फसल अगर आप जल्द तैयार कर लेते हैं तो आप बाजार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. किसानों को हमेशा गेंदा की ऐसी किस्म का चुनाव करना चाहिए, जिसकी मांग बाजार में ज्यादा ज्यादा रहती हो. जैसे कि पूसा बसंती गेंदा फूल की खेती होती है.