1 से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा फसल बीमा सप्ताह

0
108

देशभर के किसानों के लिए राहत और सुरक्षा की खबर है. भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक ‘फसल बीमा सप्ताह’ मनाया जा रहा है. इस सप्ताह के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.‘फसल बीमा सप्ताह’ 1 से 7 जुलाई 2025 तक मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को कम प्रीमियम पर बीमा का लाभ मिलेगा. खरीफ फसल 2025 के लिए बीमा पंजीकरण अनिवार्य है. योजना प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता का माध्यम है.

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे फसल बीमा योजना से जुड़ें और अपनी मेहनत की फसलों को सुरक्षा कवच प्रदान करें. यह योजना किसानों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है.

खरीफ 2025 के मौसम को देखते हुए सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फसलों का बीमा जरूर करवाएं. बीमा पंजीकरण की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और यह सीमित समय के लिए खुली रहेगी. इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप और मौसम के असामान्य बदलावों से होने वाले फसल नुकसान का मुआवजा मिलता है.

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. इस योजना के तहत न्यूनतम प्रीमियम दरों पर बीमा की सुविधा दी जाती है:

  • खरीफ फसलों के लिए 2% प्रीमियम
  • रबी फसलों के लिए 1.5% प्रीमियम
  • वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम

शेष बीमा राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करते हैं.

  • योजना के लाभ 
  • प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा
  • कम प्रीमियम में व्यापक बीमा कवरेज
  • फसल नुकसान की स्थिति में सीधा मुआवजा
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार
  • कैसे कराएं बीमा पंजीकरण? 

किसान अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर), बैंक शाखा या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से भी बीमा आवेदन किया जा सकता है.