*देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल*

0
84

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ मौसम पूरी तरह बदल चुका है और ठंड का असर साफ नजर आने लगा है. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ती शीतलहर के बीच जनजीवन और खेती-किसानी की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है. इस लाइव और लगातार अपडेट होते सेक्शन में आपको खाद-बीज से जुड़ी जानकारी, खेती और गार्डनिंग के उपयोगी टिप्स, किसानों के लिए जरूरी सरकारी योजनाएं और कृषि जगत से जुड़े बड़े राष्ट्रीय घटनाक्रम एक ही जगह मिलते रहेंगे. साथ ही बात करेंगे उन्नत क़िस्मों की बीजों के बारे में जिसका लाभ उठाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ मौसम पूरी तरह बदल चुका है और ठंड का असर साफ नजर आने लगा है. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ती शीतलहर के बीच जनजीवन और खेती-किसानी की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है. इस लाइव और लगातार अपडेट होते सेक्शन में आपको खाद-बीज से जुड़ी जानकारी, खेती और गार्डनिंग के उपयोगी टिप्स, किसानों के लिए जरूरी सरकारी योजनाएं और कृषि जगत से जुड़े बड़े राष्ट्रीय घटनाक्रम एक ही जगह मिलते रहेंगे. साथ ही बात करेंगे उन्नत क़िस्मों की बीजों के बारे में जिसका लाभ उठाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

भोपाल के गुलाब उद्यान में 9 जनवरी को ‘गमलों में गुलाब’ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

भोपाल के गुलाब उद्यान में आयोजित 45वीं गुलाब प्रदर्शनी के तहत द्वितीय चरण की प्रतियोगिता “गमलों में गुलाब” 9 जनवरी को होगी. इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां सुबह 8 से 12 बजे तक ली जाएंगी. प्रदर्शनी 9 से 11 जनवरी तक चलेगी. पहले चरण “बगिया में गुलाब” का आयोजन पूरा हो चुका है. 10 जनवरी को कट-फ्लावरों का प्रदर्शन होगा, जबकि 11 जनवरी को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

FY26 में GDP 7.5% बढ़ेगी: SBI की रिपोर्ट, NSO के अनुमान से 0.1 प्रतिशत ज्‍यादा

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में 2025-26 में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो NSO के 7.4 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ी ज़्यादा है. नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) द्वारा बुधवार को जारी पहले एडवांस अनुमानों के अनुसार, 2025-26 में GDP ग्रोथ पिछले वित्त वर्ष के 6.5 प्रतिशत की तुलना में 7.4 प्रतिशत रहेगी। RBI ने ग्रोथ रेट 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. सकल मूल्य वर्धित (GVA) ग्रोथ 7.3 प्रतिशत और नॉमिनल GDP विस्तार 8 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

पर्याप्त सप्लाई के बीच ग्वार सीड वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: गुरुवार को पर्याप्त सप्लाई के बीच वायदा कारोबार में ग्वार सीड की कीमतें 100 रुपये गिरकर 5,590 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी के लिए ग्वार सीड कॉन्ट्रैक्ट 100 रुपये या 1.73 प्रतिशत गिरकर 5,590 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जिसमें ओपन इंटरेस्ट 64,080 लॉट था. बाजार के जानकारों ने ग्वार सीड की कीमतों में गिरावट का कारण उत्पादक क्षेत्रों से बढ़ती सप्लाई को बताया. (PTI)

हरियाणा, पंजाब में शीतलहर का प्रकोप; नारनौल में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

चंडीगढ़: गुरुवार को हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में ठंड का मौसम रहा, नारनौल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान था. राज्य के अन्य स्थानों में, भिवानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, जबकि हिसार और रोहतक में क्रमशः 6 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में, बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, लुधियाना में 6.8 डिग्री और गुरदासपुर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (पीटीआई)

दिल्ली मेें केबल वर्क के चलते 31 जनवरी तक न्यू रोहतक रोड पर आवाजाही बंद

नई दिल्ली: (8 जनवरी) दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एक एडवाइजरी में बताया कि अंडरग्राउंड केबल के रखरखाव और अपग्रेडेशन के काम के कारण न्यू रोहतक रोड पर 31 जनवरी तक गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. टाटा पावर-दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड द्वारा मैनेज किया जा रहा यह प्रोजेक्ट कमल टी-पॉइंट से लिबर्टी सिनेमा की ओर पहाड़गंज तक के रास्ते पर किया जा रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि काम की वजह से दो लेन बंद हैं, जिससे इलाके में ट्रैफिक धीमा हो गया है और जाम लग रहा है. अधिकारियों ने यात्रियों को असुविधा और देरी से बचने के लिए कमल टी-पॉइंट और लिबर्टी सिनेमा के बीच आनंद पर्वत-न्यू रोहतक रोड के रास्ते से बचने की सलाह दी है. (पीटीआई)

MP में धान खरीदी में किसानों को 6791 करोड़ का भुगतान, 13 जनवरी तक बुक करा सकते हैं स्‍लॉट

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेजी से जारी है. अब तक 6 लाख 56 हजार से अधिक किसानों से 43.17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है. किसानों को 6791 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है. धान का MSP 2369 रुपये प्रति क्विंटल है. धान विक्रय के लिए किसान 13 जनवरी तक स्लॉट बुक कर सकते हैं, जबकि खरीदी प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक चलेगी. राज्य में 1436 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और खरीदी गई धान का 75 प्रतिशत से अधिक परिवहन पूरा हो चुका है.
 

कपास खली वायदा में नए दांव से तेजी

नई दिल्ली: गुरुवार को वायदा कारोबार में सट्टेबाजों द्वारा बढ़ती मांग के बीच नई पोजीशन बनाने से कपास खली की कीमतें 13 रुपये बढ़कर 3,248 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी के लिए कपास खली 13 रुपये या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 3,248 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही थी, जिसमें ओपन इंटरेस्ट 42,410 लॉट था. बाजार के जानकारों ने कहा कि पशु आहार की बढ़ती मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा पोजीशन बढ़ाने से मुख्य रूप से कपास खली की कीमतों पर असर पड़ा. (पीटीआई)

नए बीज कानून पर डल्‍लेवाल ने बोला हमला, कहा- इससे किसान दूसरे देशों के बीजों के गुलाम बन जाएंगे

दिल्ली में जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीज कानून को लेकर हमला बोला. डल्लेवाल ने कहा कि सीड बिल में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे कि भारत के किसान दूसरे देशों के बीजों के गुलाम बन जाएंगे. वहां से जीएम फसलों के सीड यहां आ जाएंगे. डल्लेवाल ने कहा कि कृषि मंत्री रिकॉर्ड अनाज उत्पादन का दावा कर रहे हैं और इसे किसानों की खुशहाली से जोड़ा जा रहा है. जबकि ज्यादा उत्पादन किसानों की खुशहाली का कोई पैमाना नहीं है. पूरे देश में एसकेएम नॉन पॉलिटिकल किसानों के लिए यात्रा निकालेगा. एमएसपी गारंटी कानून को लेकर पंचायतों से प्रस्ताव पास करवाए जाएंगे. एक बार फिर किसान आंदोलन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है.

APEDA ने कृषि-खाद्य, एग्री स्टार्टअप के लिए शुरू की नई पहल

वाणिज्य मंत्रालय की यूनिट एपीडा ने कृषि-खाद्य और कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों को समर्थन देने के लिए एक नई पहल शुरू की है. इसका मकसद इनोवेशन को बढ़ावा देना और युवा उद्यमियों के लिए नए निर्यात अवसर पैदा करना है. एपीडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने कहा कि ‘एग्री टेक्‍नोलॉजी, जुझारूपन, एडवांस्‍मेंट और निर्यात-सक्षम इनक्यूबेशन के लिए भारत का केंद्र’ यानी ‘भारती’ पहल कृषि क्षेत्र की स्टार्टअप फर्मों को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है.  उन्होंने ग्रेटर नोएडा में भारतीय निर्यात संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय ‘इंडसफूड 2026’ प्रदर्शनी में शिरकत करते हुए कहा, ‘हम इस पहल के तहत शीर्ष 10 स्टार्टअप को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देंगे.’ 

UP की ‘बिस्मिल’ गन्ने की किस्म को चार अन्य राज्यों में खेती के लिए मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान परिषद ने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर ‘बिस्मिल’ नामक गन्ने की एक नई उच्च उपज वाली किस्म विकसित की है, जिसे अब चार अन्य राज्यों में खेती के लिए मंजूरी मिल गई है. परिषद के निदेशक वी. के. शुक्ला ने बताया कि यह किस्म जिसे पहले केवल उत्तर प्रदेश के लिए मंजूरी मिली थी. केंद्रीय समिति की हरी झंडी के बाद अब इसे हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान में भी खेती के लिए भी मंजूरी मिल गई है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित इस किस्म को आधिकारिक तौर पर सीओएसएचए 17231 (कोयंबटूर-शाहजहांपुर) नाम दिया गया है.  इस किस्म के ‘ब्रीडर’ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह किस्म गन्ने की फसल के लिए एक बड़ा खतरा मानी जाने वाली लाल सड़न (रेड रॉट) से निपटने में सक्षम है. इसकी औसत पैदावार क्षमता 86.35 टन प्रति हेक्टेयर है जिसमें शर्करा प्राप्ति (गन्ने में पोल प्रतिशत) 13.97 प्रतिशत है. वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय तिवारी ने कहा कि यह नई किस्म किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी करेगी और साथ ही चीनी उत्पादन को भी बढ़ाएगी.अधिकारियों ने बताया कि इस किस्म का नाम क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के सम्मान में ‘बिस्मिल’ रखा गया है जिन्होंने काकोरी कांड में अहम भूमिका निभाई थी। बिस्मिल को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है. प्रसार अधिकारी संजीव पाठक ने कहा कि इस किस्म के बीज पहले ही उत्तर प्रदेश के सभी 42 गन्ना उगाने वाले जिलों में बांटे जा चुके हैं जिनके नतीजे काफी अच्छे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘चार अतिरिक्त राज्यों के लिए मंजूरी संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.’ 

जेडीयू में बदलाव के संकेत, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिलेगी जिम्‍मेम्‍मेदारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र और  स्वास्थ्य को लेकर अटकलों के बीच अब जेडीयू में उनके बेटे निशांत कुमार की संभावित भूमिका को लेकर मंथन चल रहा है. पार्टी के बड़े तबके का मानना है कि नीतीश कुमार के बाद निंशांत कुमार जेडीयू के लिए जरूरी भी हैं और मजबूरी भी. यही वजह है कि पार्टी के अंदर से बार बार निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की मांग उठती रही है। ऐसे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मांग को देखते हुए जल्द ही निशांत पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते है. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक इस साल मार्च में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. कार्यकारिणी की बैठक से निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जा सकता है. पार्टी सूत्रों का मानना है कि जेडीयू निशांत कुमार को उनकी विरासत के अनुसार ही पद चाहती है ताकि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ न्याय हो सकते। ऐसे में कुछ विकल्प है जिनपर चर्चा चल रही है. 

सोरों में पहुंचा किसान तक का किसान कारवां, नई कृषि तकनीकों से रूबरू हुए किसान

भगवान वराह धाम की नगरी , तुलसी की जन्मस्थली और गंगा नदी के किनारे बसे कासगंज जिले के सोरो क्षेत्र के हिमायूंपुर गांव में किसान तक का किसान कारवां पहुंचा. राज्य के 75 जिलों की कवरेज में कासगंज जनपद किसान कारवां का छठवां पड़ाव रहा. करीब डेढ़ दशक से अधिक समय पहले एटा जिले से अलग होकर एक नए जिले के तौरपर पहचान बनाने वाले कासगंज के लोगों के जीविकोपार्जन का सबसे बड़ा माध्यम कृषि और पशुपालन है. जल संसाधनों की उपलब्धता और उपजाऊ भूमि के कारण यहां रबी सीजन में सरसों, गेहूं, आलू, मटर, चना सहित अन्य फसलों की खेती की जाती है.वहीं खरीफ सीजन में मक्का, बाजरा, धान और मेथी, जबकि गरमा सीजन में तरबूज और खरबूज की खेती किसानों की आय का प्रमुख जरिया है.