*क्षत्रिय करणी सेना के विधि सलाहकार बनने पर चंदनसिंह बड़वाया का हुआ भव्य स्वागत*

0
40

क्षत्रिय करणी सेना में विधि सलाहकार के पद पर नियुक्त होने पर चंदनसिंह बड़वाया का उनके गृह ग्राम में मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

मित्रों ने चंदनसिंह बड़वाया को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने पद की गरिमा के अनुरूप समाज और संगठन के हित में सदैव कार्य करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, एकता और मित्रता की मिसाल भी देखने को मिली।

इस अवसर पर सुनेर सिंह जी बड़वाया, गोकुल पटेल, कल्याण सिंह बड़वाया, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल, विकास मुकाती, अभिषेक जाधव, अंकित पटेल, गोकुल बड़वाया, अमन जाधव   विष्णु बड़वाया रोहित राठौर विकास बमोत्रिया दुर्गेश बड़वाया श्रवण बड़वाया कपिल बड़वाया सहित अनेक मित्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने चंदनसिंह बड़वाया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।