15-20 CM का हो जाए चने का पौधा, तो तोड़ दें ऊपरी कोंपल!

0
56

जब चने का पौधा 15-20 सेंटीमीटर का हो जाए, तो ऊपरी कोंपल तोड़कर निपिंग करें. इस तकनीक से पौधे में अधिक शाखाएं निकलती हैं, फूल-फल बढ़ते हैं और अंततः चने की पैदावार में उल्लेखनीय इजाफा होता है. ध्यान रखें कि निपिंग केवल तभी करें जब पौधा स्वस्थ हो और उसकी ऊंचाई 15–20 सेमी हो. बहुत देर या बहुत जल्दी निपिंग नुकसानदायक हो सकती है.

चने की बुवाई के 30 से 45 दिनों के भीतर, जब पौधा 15-20 सेमी का हो जाए, तो उसकी ऊपरी कोपलों को तोड़ दें, इसे ही ‘निपिंग’ कहते हैं. इससे मुख्य तने की अनावश्यक लंबाई रुकती है और पौधे में बगल से ढेर सारी नई शाखाएं निकलती हैं. जितनी अधिक शाखाएं होंगी, उतने ही ज्यादा फूल और फलियां आएंगी.

खड़ी फसल में केवल यूरिया डालने से पौधा सिर्फ लंबा और कमजोर होता है. बेहतर ग्रोथ के लिए 30-40 दिन की अवस्था में NPK 19:19:19 का 1 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें. यह पत्तियों के जरिए सीधा पोषण देता है, जिससे पीलापन दूर होता है और क्लोरोफिल बढ़ता है.

चना की फसल की देखभाल कैसे करें, चना की फसल से अच्छा उत्पादन कैसे लें, चना की फसल की ग्रोथ तेज कैसे करें, चना की फसल में सिंचाई कैसे करें, लोकल 18, How to take care of gram crop, how to get good production from gram crop, how to accelerate the growth of gram crop, how to irrigate gram crop, Local 18

चने की जड़ों को हवा की बहुत जरूरत होती है. पहली सिंचाई से पहले हल्की गुड़ाई जरूर करें. इससे मिट्टी में ऑक्सीजन का संचार होता है और खरपतवार खत्म हो जाते हैं, जो फसल का पोषण चुरा रहे होते हैं. साफ खेत में कीटों और बीमारियों का हमला भी 40% तक कम हो जाता है.

चना की फसल की देखभाल कैसे करें, चना की फसल से अच्छा उत्पादन कैसे लें, चना की फसल की ग्रोथ तेज कैसे करें, चना की फसल में सिंचाई कैसे करें, लोकल 18, How to take care of gram crop, how to get good production from gram crop, how to accelerate the growth of gram crop, how to irrigate gram crop, Local 18

बुवाई के बाद पहली सिंचाई फूल आने से पहले (लगभग 45-50 दिन पर) करें. ध्यान रहे कि चने को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है. खेत में पानी भरना नहीं चाहिए, वरना ‘उकठा’ रोग लग सकता है. स्प्रिंकलर विधि चने की ग्रोथ के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है क्योंकि यह हल्की नमी देती है.

चना की फसल की देखभाल कैसे करें, चना की फसल से अच्छा उत्पादन कैसे लें, चना की फसल की ग्रोथ तेज कैसे करें, चना की फसल में सिंचाई कैसे करें, लोकल 18, How to take care of gram crop, how to get good production from gram crop, how to accelerate the growth of gram crop, how to irrigate gram crop, Local 18

अगर चने की फसल की ग्रोथ रुकी हुई दिखे, तो जिंक और सल्फर का मिश्रण इस्तेमाल करें. सल्फर न केवल फफूंद से बचाता है बल्कि मिट्टी का तापमान भी नियंत्रित रखता है. इसके अलावा, फूल आने की शुरुआत में अमीनो एसिड आधारित ग्रोथ प्रमोटर का स्प्रे करने से फलियों का जमाव अच्छा होता है.

चना की फसल की देखभाल कैसे करें, चना की फसल से अच्छा उत्पादन कैसे लें, चना की फसल की ग्रोथ तेज कैसे करें, चना की फसल में सिंचाई कैसे करें, लोकल 18, How to take care of gram crop, how to get good production from gram crop, how to accelerate the growth of gram crop, how to irrigate gram crop, Local 18

जैसे ही फसल में शाखाएं बढ़ने लगें, ‘फली छेदक’ इल्ली का प्रकोप शुरू हो सकता है. इससे बचने के लिए खेत में जगह-जगह ‘T’ आकार की खूंटियां गाड़ दें ताकि पक्षी उन पर बैठकर इल्लियों को खा सकें. यदि इल्लियां ज्यादा हों, तो इमामेक्टिन बेंजोएट जैसी दवाओं का हल्का छिड़काव समय पर करें.