चकोतरा की खेती बना देगी अमीर,एकबार करें पौधों की रोपाई 50 साल तक होगी तगड़ी कमाई

0
11

 हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे है जी दिखने में ऊपर से बिलकुल मौसंबी और बड़े नींबू जैसा होता है लेकिन खाने में बहुत लाजवाब और पोषक तत्व से भरपूर होता है। इस फल में पोषक तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होते है इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। आप इस फल की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है चकोतरा की खेती की ये एक नींबू वंशी प्रजाति का फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

चकोतरा की खेती

अगर आप चकोतरा की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं चकोतरा की खेती मुख्य रूप से गर्म और शुष्क जलवायु में की जाती है इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली गहरी और मुक्त क्रिया वाली जलोढ़ मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है चकोतरा के पौधे बीज, कलम या बडिंग द्वारा उगाए जा सकते है कलम करना सबसे आम तरीका है क्योंकि ये वांछित लक्षणों को दोहराने में मदद करता है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद चकोतरा का पेड़ करीब 5 साल में फल देना शुरू करता है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप चकोतरा की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये फल बाजार में बहुत बिकता है एक चकोतरा का पेड़ प्रति वर्ष 2000-3000 फल दे सकता है एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों रुपए की कमाई आराम से कर सकते है बाजार में चकोतरा करीब 100 रूपए प्रति किलो तक बिकता है। चकोतरा की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here