देशभर में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई राज्यों में पारा मार्च में ही 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी कर्नाटक समेत कई प्रदेशों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में 39 डिग्री तापमान के साथ रविवार मार्च का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “…कल उत्तर बंगाल और असम में कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई… हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अगले 5 दिनों में असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी तूफान की गतिविधियां हो सकती हैं…”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मौसम विभाग के मुताबिक भारत के बहुत बड़े क्षेत्र में हीट वेव का असर होने वाला है…चुनाव के समय में ज्यादा गतिविधि होगी, रैली होंगी…तो ऐसे में कम से कम लोगों को नुकसान हो, इसके लिए तैयारी की गई हैं…”




